रांची में मनायी गयी सीपीआई के पूर्व सदस्य उमेश नजीर की चौथी पुण्यतिथि

Umesh Nazir Death anniversary
Ranchi News : राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के राज्य कार्यालय में आज सीपीआई झारखंड राज्य परिषद के पूर्व सदस्य सह आईपीटीए क्रांतिकारी साथी कॉम उमेश नजीर की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी. रांची जिला परिषद सदस्य सह इपटा के राज्य कोषाध्यक्ष शयामल चक्रवर्ती ने कहा, उमेश का जाना पार्टी और समाज के बहुत बड़ी क्षति है.
रांची : राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित राज्य कार्यालय में आज सीपीआई (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) झारखंड राज्य परिषद के पूर्व सदस्य सह आईपीटीए क्रांतिकारी साथी कॉम उमेश नजीर की चौथी पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गयी.
उमेश का जाना बहुत बड़ी क्षति – शयामल चक्रवर्ती
रांची जिला परिषद सदस्य सह इप्टा (भारतीय जन नाट्य संघ) के राज्य कोषाध्यक्ष शयामल चक्रवर्ती ने कहा, उमेश का जाना पार्टी और समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. राज्य परिषद सदस्य फरजाना फारुकी ने कहा उमेश जी ने समाज के हर वर्ग को प्यार दिया है. वे मजदूर और शोषित वर्ग के लिए हमेशा संघर्षशील रहें हैं. कांके विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार रजक ने कहा उमेश नजीर ने मजदूरों और तबके समाज के लोगों की भलाई में अपना जीवन व्यतीत कर दिया.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बिना सांस्कृतिक लड़ाई के परिवर्तन असंभव – उमेश नजीर
इस अवसर पर संस्कृत कर्मी श्यामल मलिक ने कहा उमेश नजीर हमेशा कहता था कि परिवर्तन बिना सांस्कृतिक लड़ाई के असंभव है. उमेश नजीर की कमी पार्टी को हमेशा खलेगी. इस अवसर पर श्यामल चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, संतोष रजक, राजेश कुमार राय, सौमिक दास, फरजाना फारुकी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहें.
इसे भी पढ़ें
Ration Card : पांच दिनों के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना अब नहीं मिलेगा चावल, गेंहू और दाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










