क्लैट में रांची की जागृति राज बनीं झारखंड टॉपर
लोयोला स्कूल के छात्र प्रह्लाद नायर को ऑल इंडिया रैंक 596 हासिल हुआ है. उन्हें कुल 92.75 परसेंटाइल हासिल हुए. उम्मीदवार 12 से 22 दिसंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस बार के कट ऑफ को लेकर परीक्षार्थियों में संशय है कि आखिर उनका एडमिशन कहां हो सकेगा.
रांची : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2024) का रिजल्ट शनिवार को देर शाम जारी हुआ. परीक्षा तीन दिसंबर को एक पाली में हुई थी. देशभर की 26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में झारखंड से करीब 1400 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में रांची की जागृति राज ने ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 102 हासिल किया है और झारखंड टाॅपर बनी हैं. इसके अलावा नमन ने एआइआर 259, शिवांगी राज वर्मा ने एआइआर 374 और हर्षित श्रीवास्तव ने एआइआर 450 हासिल किया है. अन्य सफल छात्रों में अर्णव राज, सत्यजीत शरण, उत्कर्ष शामिल हैं.
लोयोला स्कूल के छात्र प्रह्लाद नायर को ऑल इंडिया रैंक 596 हासिल हुआ है. उन्हें कुल 92.75 परसेंटाइल हासिल हुए. उम्मीदवार 12 से 22 दिसंबर तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस बार के कट ऑफ को लेकर परीक्षार्थियों में संशय है कि आखिर उनका एडमिशन कहां हो सकेगा.
पिछले साल का ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
कॉलेज- ओपनिंग रैंक- क्लोजिंग रैंक
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलोर- 1- 118
एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद- 8 – 177
द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेस कोलकाता- 117-256
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर- 70 – 383
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर- 33- 462
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी मुंबई- 325- 590
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर- 481-851
डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ – 432- 749
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओड़िसा– 504 – 1207
Also Read: धीरज साहू कैशकांड व ऑपरेशन लोटस को लेकर रांची में क्या बोले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










