रांची: कोकर के पेट्रोल पंप परिसर में विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

विस्फोट से पंप का शेड और वेयरहाउस का टिन उखड़ गया

रांची के कोकर इलाके में डायमंड सेल्स पेट्रोल पंप परिसर में मंगलवार रात अचानक तेज विस्फोट हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक के इलाके में सुनाई दी.

विज्ञापन

रांची. सदर थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके कोकर स्थित डायमंड सेल्स पेट्रोल पंप परिसर में मंगलवार की रात अचानक जोरदार विस्फोट हुआ. घटना रात 8.25 बजे की है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पैनल रूम में कुछ गड़बड़ी के कारण धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक के इलाके में सुनाई दी. धमाके के साथ आग की लपटें भी दिखीं. इससे पेट्रोल पंप में मौजूद लोग और आसपास के घरों व दुकानों में रहने वाले लोग सहम गये. धमाके के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी. जिस वक्त यह धमाका हुआ, उस समय पंपकर्मी वाहनों में तेल भर रहे थे. पास में ही तेल का टैंकर खड़ा था. इससे बड़ा हादसा हो सकता था.

शेड और आसपास की दुकानों को नुकसान 

धमाके से पंप के शेड का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. पंप परिसर के पास स्थित वेयरहाउस का टिन भी उखड़ गया. परिसर स्थित बाथरूम के गेट का हिस्सा, गमला सहित बैक ऑफिस की बिल्डिंग के नीचे और आसपास की कई दुकानों को भी क्षति पहुंची है. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप परिसर को चारों तरफ से घेरकर जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, सड़क पर उतरे कर्मचारी

ये भी पढ़ें: बारिश के बीच पतरातू डैम से छोड़ा जा रहा पानी, नहाने और सेल्फी को लेकर प्रशासन का अलर्ट

बम निरोधक दस्ता पहुंचा, की जांच

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस और बम निरोधक दस्ते के लोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह धमाका किस कारण से हुआ. क्या यह पेट्रोल पंप के किसी उपकरण में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट का नतीजा था या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है. पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: ओरमांझी सीलबंद शराब फैक्ट्री चोरी मामला: बिहार के पूर्व MLC और RJD नेता सुबोध राय पर FIR


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola