रांची पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले 3 युवक गिरफ्तार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Apr 2024 3:21 PM
रांची सिटी पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि रांची के खेलगांव स्थित राम दयाल मुंडा कला केंद्र के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद बिक्री होने वाली है. इसके बाद रांची सदर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
रांची : रांची पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी में अवैध तरीके से ड्रग्स की खरीद बिक्री करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. मामला खेलगांव स्थित राम दयाल मुंडा कला केंद्र के समीप की है. गिरफ्तार युवकों में एक के पास से 16.20 ब्राउन शुगर वहीं दूसरे के पास से 0.070 मिली ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों के नाम सुमन कुमार (26) पिता संजीत कुमार, ऋषिकेश कुमार पाहन (19) पिता करमू पाहन, अभिषेक रंजन टोप्पो (19) पिता रंजीत टोप्पो शामिल है.
कैसे हुई गिरफ्तारी
दरअसल रांची सिटी पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि खेलगांव स्थित राम दयाल मुंडा कला केंद्र के पास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद बिक्री होने वाली है. इसके बाद रांची सदर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेलगांव के आसपास वाले इलाके में छीनबीन की गयी. इस दौरान पुलिस जैसे ही राम दयाल मुंडा कला केंद्र के पास पहुंची तीन युवक भागने लगे. जिसे देखकर पुलिस को शक हुआ और उन्हें दौड़ाकर धर दबोचा.
तालाशी के क्रम में ब्राउन शुगर बरामद
तालाशी के क्रम में उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके बाद उक्त मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया. उनके खिलाफ खेलगांव थाना में कांड संख्या 35/2024 के तहत धारा दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी दल में सदर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार बेसरा के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्र शेखर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अनिल हांसदा, सहायक अवर निरीक्षक युधिष्ठिर महतो, आरक्षी शैलेंद्र कुमार, आरक्षी सात्विक कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










