अवैध तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रांची से 4 लोग गांजा के साथ गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2024 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रांची से 4 लोग गांजा के साथ गिरफ्तार

रांची पुलिस अधीक्षक को गांजा के अवैध तस्करी होने की सूचना मिली. इसके बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड में सर्च अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में चार लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसमें दो महिलाएं भी हैं. ये गिरफ्तारी गुरुवार को रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड से हुई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन लोगों ने बनारस की सामूहिक टिकट करा रखी थी.

क्या है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी जिलों की पुलिस अलर्ट है. हर दिन पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है. इसी क्रम में रांची पुलिस अधीक्षक को गांजा के अवैध तस्करी होने की सूचना मिली. इसके बाद नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रांची के खाद गढ़ा बस स्टैंड में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान रेखा बस में दो युवकों और दो महिलाओं को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये सभी ओडिशा से बनारस जा रहे थे.

धुर्वा से बनारस के लिए कटा रखा था टिकट

धुर्वा से इन लोगों ने बनारस के लिए रेखा बस की सामूहिक टिकट कटा रखा था. जांच के क्रम में इन लोगों के पास नगद 1500 रुपये के अलावा, 4 मोबाइल, 3 आधार कार्ड, 43.40 किलो ग्राम गांजा गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवकों का नाम सुमित कुमार (उम्र 28 साल), दीप राई (उम्र 30 साल), सुषमा उम्र (46 साल) और अंजना सिंघल उम्र (45 साल) है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इन लोगों का पूर्व में कोई अपराधिक इतिहास है या नहीं.

छापेमारी दल में कौन कौन थे शामिल

छापेमारी दल में रांची नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमन, दयामंद कुमार थाना प्रभारी लोअर बाजार, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, महिला पुलिस अवर निरीक्षक कविता मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक भीम सिंह और सहायक अवर निरीक्षक मंटू सिंह शामिल थे.

Also Read: रांची लोस सीट पर प्रत्याशी देगा कुड़मी समाज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola