रांची के अनगड़ा में इंसानियत शर्मसार: अनाथ बच्ची से दुष्कर्म और प्रसव के बाद परिजनों ने घर से निकाला

Published by :Sameer Oraon
Published at :17 Apr 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News

मामले में मंथन करते न्यायिक अधिकारी व पीएलबी

Ranchi Crime News: रांची के अनगड़ा में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक दास्तां सामने आया है. एक 13 वर्षीय अनाथ बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, लेकिन न्याय देने के बजाय मामा-मामी ने उसे घर से निकाल दिया. डालसा (DALSA) की मुस्तैदी से न सिर्फ दरिंदा अर्जुन मुंडा सलाखों के पीछे पहुंचा, बल्कि अब उस मासूम का भविष्य कस्तूरबा विद्यालय में संवरेगा.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची (जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट): रांची के अनगड़ा क्षेत्र (टाटीसिलवे थाना) से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने ननिहाल में रह रही एक 13 वर्षीय अनाथ बच्ची के साथ पड़ोस के ही अर्जुन मुंडा (21 वर्ष) ने डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म किया. जब बच्ची गर्भवती हुई, तो इंसाफ दिलाने के बजाय उसके मामा-मामी ने सामाजिक बदनामी के डर से पंचायत बुलाकर मामले को दबा दिया.

अवैध प्रसव और नवजात की मौत के बाद बेघर

अमानवीयता की हद तब हो गई जब परिजनों ने घर पर ही बच्ची का अवैध प्रसव कराया. चिकित्सकीय सहायता न मिलने के कारण नवजात की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने सहारा देने के बजाय उस मासूम को घर से बाहर निकाल दिया. दर-दर भटक रही बच्ची की सूचना पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) के माध्यम से डालसा (DALSA) रांची तक पहुंची.

Also Read: सिमडेगा में पशु तस्करी का बड़ा खेल नाकाम: पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, पिकअप छोड़ अंधेरे में भागे साथी

डालसा की त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू

झालसा (JHALSA) के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद और डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के निर्देश पर डालसा सचिव राकेश रोशन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. डालसा ने न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया, बल्कि हेडक्वार्टर डीएसपी-2 और थाना प्रभारी से तालमेल कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अब कस्तूरबा स्कूल में संवरेगा भविष्य

रेस्क्यू के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया. काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने आगे बढ़ने और पढ़ने की इच्छा जताई. डालसा ने उसकी सकारात्मक सोच को देखते हुए उसका नामांकन ‘कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय’ में कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अब उसे सुरक्षित माहौल में बेहतर शिक्षा मिल सकेगी. इस कार्रवाई ने न्याय व्यवस्था पर आम लोगों का भरोसा और मजबूत किया है.

Also Read: JAC 9वीं का रिजल्ट जारी: 99.17% छात्र सफल, बोकारो का सबसे बेहतर प्रदर्शन, बेटियों ने फिर मारी बाजी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola