दीदी के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बंगाल में 3 दिन करेंगे धुआंधार प्रचार, यहां से करेंगे शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Election 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अप्रैल से बंगाल के सीमावर्ती जिलों में टीएमसी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. पुरुलिया, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में होने वाली इन सभाओं के जरिए हेमंत सोरेन न सिर्फ वोट मांगेंगे, बल्कि क्षेत्रीय दलों की ताकत का अहसास भी कराएंगे. पढ़ें, क्या है सीएम का पूरा चुनावी शेड्यूल

विज्ञापन

Bengal Election 2026, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18, 19 और 20 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत 18 अप्रैल को पुरुलिया जिले से होगी, जहां वे काशीपुर समेत तीन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे रांची से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे और शाम तक वापस लौटेंगे. फिर अगले दो दिनों तक उनका दौरा बांकुड़ा, मिदनापुर और झाड़ग्राम जैसे जिलों में भी प्रस्तावित है.

विज्ञापन

बिना प्रत्याशी उतारे TMC को दिया समर्थन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रणनीतिक रूप से इस बार बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. पार्टी ने पहले ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की थी. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार, मुख्यमंत्री और पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी इस अभियान में शामिल होकर टीएमसी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगी. पार्टी का मानना है कि आदिवासी बहुल इलाकों में झामुमो की पकड़ का फायदा सीधे तौर पर टीएमसी को मिलेगा.

क्षेत्रीय दलों की एकजुटता और ‘सीमावर्ती’ प्रभाव

हेमंत सोरेन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और झाड़ग्राम जैसे जिले झारखंड की सीमा से सटे हैं, जहां संथाली और अन्य आदिवासी समुदायों की अच्छी संख्या है. यहां झामुमो का पारंपरिक प्रभाव रहा है. ऐसे में हेमंत सोरेन का प्रचार करना न केवल मतों के ध्रुवीकरण में सहायक होगा, बल्कि यह राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों की एकजुटता का एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है.

Also Read: रांची में मंत्री का ‘ऑन द स्पॉट’ रियलिटी चेक: खराब चापाकलों की गलत रिपोर्ट पर भड़के योगेंद्र प्रसाद, होगी कार्रवाई

अंतिम चरण की ओर चुनावी जंग

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से ठीक पहले हेमंत सोरेन का यह दौरा टीएमसी के लिए ‘बूस्टर’ साबित हो सकता है. झामुमो नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि वे पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में डटे रहेंगे ताकि “विभाजनकारी शक्तियों” को रोका जा सके. पुरुलिया की जनसभाओं के बाद 19 और 20 अप्रैल के कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने विशेष तैयारी की है.

Also Read: JSSC सहायक आचार्य भर्ती: चयन प्रक्रिया पर सवाल, झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा- किस आधार पर किया नॉर्मलाइजेशन?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola