सिमडेगा में पशु तस्करी का बड़ा खेल नाकाम: पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा, पिकअप छोड़ अंधेरे में भागे साथी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 17 Apr 2026 6:05 PM

विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Simdega Crime News: सिमडेगा पुलिस ने आधी रात को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार गांव के पास गौवंशीय पशुओं की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. हालांकि, अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. देखिए कैसे पुलिस ने तस्करों की बड़ी साजिश को किया फेल.

विज्ञापन

Simdega Crime News, सिमडेगा (रविकांत साहू): सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. 15 अप्रैल की देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेंगारबहार गांव के पास से एक पिकअप वैन के जरिये गौवंशीय पशुओं को कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग होते हुए गुमला ले जाने की तैयारी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी.

खदेड़कर पकड़े गए तीन आरोपी

पुलिस की टीम को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया. वे पिकअप वैन व पशुओं को छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पीछा किया और तीन तस्करों को पकड़ लिया. हालांकि, रात के अंधेरे और घने जंगल का लाभ उठाकर अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहे. पुलिस के अनुसार, इस दौरान पशु भी डरकर जंगल की ओर भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है.

Also Read: JAC 9वीं का रिजल्ट जारी: 99.17% छात्र सफल, बोकारो का सबसे बेहतर प्रदर्शन, बेटियों ने फिर मारी बाजी

पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकारी संलिप्तता

डीएसपी रनवीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 30 वर्षीय मो. आयुब, 23 वर्षीय मो. शहबाज अंसारी और 44 वर्षीय केशवो यादव शामिल हैं. शुरुआती पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अवैध तरीके से पशुओं की खरीद-बिक्री और तस्करी के कारोबार में संलिप्त थे.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तस्कर

पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और तस्करी से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने क्षेत्र के अन्य तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है. पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: TSPC उग्रवादी को तगड़ा झटका: चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 लोग ढेर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola