ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी सात विकेट से विजयी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची के बीच मैच खेला गया.
विज्ञापन
डकरा.
डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी और ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची के बीच मैच खेला गया. ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और मात्र नौ ओवर में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम को मात्र 65 रन के स्कोर पर समेट दिया. जवाब में खेलने उतरी ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 10 ओवर के अंदर तीन विकेट खोकर मैच को सात विकेट से जीत लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी के अरुण कुमार चुने गये. जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में 20 रन दे कर तीन विकेट हासिल किये. सीसीएल अधिकारी खीवराज और नितिश कुमार झा ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. शनिवार को कुसमाही क्रिकेट एकेडमी और पिनेकल क्रिकेट सेंटर के बीच मैच खेला जायेगा.17 डकरा 02, खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए अतिथि.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










