Ranchi News : मेन रोड में दुर्घटना के बाद मारपीट, लगा जाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Ranchi Crime News : अलबर्ट एक्का चौक के समीप दुर्घटना के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग मारपीट देखने के लिए रुक गये.
विज्ञापन
रांची. अलबर्ट एक्का चौक के समीप दुर्घटना के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग मारपीट देखने के लिए रुक गये. जिस कारण वहां करीब 10 मिनट के लिए जाम लग गया. घटनास्थल के समीप मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और वहां से जाम हटाया.
स्थानीय थाना में कोई शिकायत नहीं
घटना के बाद दोनों पक्ष आपस में समझौता कर वहां से चले गये. किसी ने स्थानीय थाना में कोई शिकायत नहीं की है. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है. जब एक कार चालक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मारपीट की घटना हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










