रांची : मांडर के हातमा जंगल में युवती का जलता शव बरामद होने से सनसनी

युवती ने काले रंग की जींस और नीले रंग के जूते पहन रखे थे. शव के पास से रांची की मिठाई दुकान से खरीदे गए केक का डिब्बा भी मिला है. दो डिस्पोजेबल ग्लास भी मिला है. पास में पाइप भी मिला है.
मांडर (रांची), तौफीक आलम : झारखंड की राजधानी रांची के मांडर प्रखंड में एक युवती का जलता शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है. शव हातमा के जंगल में मिला है. शव सड़क से 300 मीटर दूर जंगल में मिला है. शनिवार (3 फरवरी) को ग्रामीणों ने जंगल में युवती के जलते शव को देखा. उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को और पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
19-20 साल की युवती के हाथ में बंधी है मौली
युवती की उम्र 19 से 20 साल बताई जा रही है. बाएं हाथ में अंगूठी है. मौली भी बंधी है. शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया है. युवती ने काले रंग की जींस और नीले रंग के जूते पहन रखे थे. शव के पास से रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक मिठाई दुकान से खरीदे गए केक का डिब्बा भी मिला है. दो डिस्पोजेबल ग्लास भी मिला है. पास में पाइप भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल डालकर युवती को जलाया गया है. इस पाइप की मदद से ही पेट्रोल निकाला गया होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है.
हत्या के बाद पेट्रोल डालकर शव को जलाए जाने की आशंका
बताया जा रहा है कि मृतका का चेहरा पूरी तरह से जल गया है. उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं. इसलिए अनुमान है कि उसको जलाने से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई होगी. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी जांच के लिए बुलाया जाएगा.
Also Read: रांची : मांडर के संत जोंस स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




