Ranchi News : रांची विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 52.27 फीसदी मतदान

Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

शहरी क्षेत्र में सुबह से ही मतदान के प्रति लोगों का उत्साह कम देखा गया.

विज्ञापन

रांची. रांची के पांच विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत रांची विधानसभा क्षेत्र का 52.27 फीसदी (शाम पांच बजे तक) रहा. शहरी क्षेत्र में सुबह से ही मतदान के प्रति लोगों का उत्साह कम देखा गया. सुबह नौ बजे रांची विधानसभा क्षेत्र में 10.05 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं, दिन के 11 बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 17.85 फीसदी हुआ. दोपहर एक बजे यह आंकड़ा 33.65 फीसदी और दोपहर तीन बजे 44.25 फीसदी हो गया. मतदान समाप्त होते वक्त यानी पांच बजे मतदान प्रतिशत 52.27 फीसदी तक पहुंचा. इधर, हटिया विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान का प्रतिशत ज्यादा नहीं हो पाया. सुबह नौ बजे 11.3 फीसदी, सुबह 11 बजे 25.8 फीसदी, दोपहर एक बजे 39 फीसदी, दोपहर तीन बजे 51.09 फीसदी और शाम पांच बजे यह 58.50 फीसदी तक पहुंचा.

मांडर में सबसे अधिक 72.16 फीसदी पड़े वोट

रांची जिला के मांडर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 72.16 फीसदी मतदान हुआ. यहां सुबह नौ बजे 14.85 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन 11 बजे यह आंकड़ा 30.98 फीसदी हो गया. इसके बाद मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ता गया. दोपहर एक बजे 46.62 फीसदी, दोपहर तीन बजे 64.77 फीसदी और पांच बजे 72.16 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola