Rameshwar Oraon health update : रामेश्वर उरांव पर कोरोना का हल्का प्रभाव

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Nov 2020 7:59 AM

विज्ञापन

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की स्थिति सामान्य

विज्ञापन

मेडिका में भर्ती कोरोना संक्रमित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की स्थिति सामान्य है. उनका इलाज मेडिका के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है. बुधवार को उनकी आवश्यक जांच की गयी. चेस्ट का सीटी स्कैन कर देखा गया कि संक्रमण का प्रभाव फेफड़ा तक तो नहीं पहुंचा है.

डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि उन पर वायरस का हल्का प्रभाव हुआ है, जिससे ज्यादा समस्या नहीं हो रही है. उनको प्राइवेट वार्ड में रख कर मॉनिटरिंग की जा रही है. गौरतलब है कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को बुखार महसूस होने, सर्दी व हल्की खांसी होने पर मंगलवार को कोरोना जांच करायी गयी. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बुधवार की शाम वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का हाल जानने के लिए मेडिका गये. वहां चिकित्सकों की टीम से स्वास्थ्य मंत्री के बारे में जानकारी ली. श्री उरांव मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मेडिका प्रबंधन ने कृषि मंत्री को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वित्त मंत्री से बात करायी. उनके साथ खिजरी के विधायक और रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित भी थे.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola