ePaper

Rajya Sabha Election: डॉ सरफराज अहमद व डॉ प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 14 Mar 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Rajya Sabha Election: डॉ सरफराज अहमद व डॉ प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

निर्विरोध निर्वाचित किए जाने के बाद डॉ प्रदीप वर्मा व डॉ सरफराज अहमद

Rajya Sabha Election: बीजेपी के डॉ प्रदीप वर्मा व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2024: रांची-बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है. आज (14 मार्च) राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की आखिरी तारीख थी. सत्ता पक्ष व विपक्ष से दो ही प्रत्याशी थे. इस कारण इनके निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी गयी. झारखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था. वहीं झामुमो के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद इंडिया गठबंधन से साझा उम्मीदवार बनाए गए थे.

झारखंड से दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल हो रहा है पूरा
झारखंड में दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल तीन मई 2024 को पूरा हो रहा है. इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और बीजेपी के समीर उरांव हैं. बता दें कि समीर उरांव को बीजेपी ने लोहरदगा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है. वे इससे पहले सिसई विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं.

11 मार्च को दोनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया था पर्चा
बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा और इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद ने 11 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल किया था. डॉ प्रदीप वर्मा ने उसी दिन नामांकन पत्र खरीदकर पर्चा भरा था, जबकि नाम पर मुहर लगने से पहले ही डॉ सरफराज अहमद ने नामांकन पत्र खरीद लिया था.

नामांकन से पहले नाम पर लगी थी मुहर
इंडिया गठबंधन ने नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले डॉ सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगाई थी. हालांकि, उन्होंने पहले ही नामांकन पत्र ले लिया था. डॉ सरफराज अहमद गांडेय विधानसभा से विधायक थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

मुंबई के उद्योगपति हरिहर माहापात्रा को नहीं मिला था प्रस्तावक
मुंबई के उद्योगपति हरिहर महापात्रा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन वे विधायकों को प्रस्तावक के लिए तैयार नहीं कर पाए. इस वजह से उन्होंने खुद को चुनाव से दूर कर लिया था. सत्ता पक्ष व विपक्ष से एक-एक उम्मीदवार थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola