राज्यसभा उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने नामांकन किया दाखिल, बीजेपी आलाकमान का किया शुक्रिया अदा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Mar 2024 3:52 PM

विज्ञापन

डॉ प्रदीप वर्मा के नामांकन के दौरान, सभी बीजेपी विधायक उनके प्रस्तावक बने. तीन दिन पहले ही भाजपा ने झारखंड से उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है.

विज्ञापन

रांची : राज्यसभा की दो खाली सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल कर प्रदीप वर्मा ने बताया कि मैं बीजेपी आलाकमान का बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने एक छोटे से नेता को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. साथ ही मेरे साथ यहां पर मौजूद तमाम भाजपा के विधायकों मैं शुक्रगुजार हूं.

प्रदीप वर्मा से जब राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग और कैश कांड से हटकर निर्विरोध चुनाव पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का काल है. यहां कोई गड़बड़ी नहीं होगी. बता दें कि नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया. नामांकन के दौरान, सभी बीजेपी विधायक उनके प्रस्तावक बने. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही भाजपा ने झारखंड से उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है. नामांकन दाखिल करने से पहले प्रदीप वर्मा सहित भाजपा के तमाम विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए जीत का इशारा किया है. इस दौरान विधायकों ने विधानसभा के बाहर पीएम मोदी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार के नारे जमकर लगाये.

आज नामांकन की थी अंतिम तारीख

बता दें कि आज नामांकन की आखिरी तारीख थी. पक्ष-विपक्ष के पास एक-एक सीट का स्पष्ट बहुमत है. अगर चुनावी मैदान में दो ही प्रत्याशी रहे, तो वोटिंग की नौबत नहीं आयेगी. सर्वसम्मति से प्रत्याशियों का चयन हो जायेगा. इससे पहले रविवार को महागठबंधन विधायकों की बैठक हुई. जिसमें झामुमो कांग्रेस ने सर्वसम्मति से डॉ सरफराज अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया. वहीं भाजपा ने पहले प्रदीप वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी थी. वहीं हरिहर महापात्रा को नामांकन करने के लिए 10 विधायकों का समर्थन चाहिए. पक्ष-विपक्ष ने अपने-अपने विधायकों को गोलबंद कर रखा है. इधर, भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सत्ता पक्ष से अपील की है कि सर्वसम्मति से दोनों प्रत्याशियों का चयन हो.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola