ePaper

राहुल, खरगे, मान, तेजस्वी, उद्धव और दीपंकर आयेंगे झामुमो की रैली में

Updated at : 09 Apr 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल, खरगे, मान, तेजस्वी, उद्धव और दीपंकर आयेंगे झामुमो की रैली में

झामुमो की ओर से 21 अप्रैल को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाली ‘न्याय उलगुलान रैली’ की कमान अब कल्पना सोरेन ने संभाल ली है. वह खुद ही इंडिया गठबंधन के नेताओं को फोन कर आमंत्रित कर रही हैं.

विज्ञापन

झामुमो की ओर से 21 अप्रैल को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होनेवाली ‘न्याय उलगुलान रैली’ की कमान अब कल्पना सोरेन ने संभाल ली है. वह खुद ही इंडिया गठबंधन के नेताओं को फोन कर आमंत्रित कर रही हैं. अब तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य ने आने पर सहमति दे दी है. शेष अन्य नेताओं से संपर्क साधा जा रहा है. झारखंड में अभी इंडिया गठबंधन के नेता अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं. 21 अप्रैल की रैली में जहां हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा रहेगा. वहीं, इसी दिन से राज्य में इंडिया गठबंधन के संयुक्त चुनावी अभियान की शुरुआत भी होगी. इस रैली में मोदी, भाजपा, इडी, सीबीआइ को भी निशाने पर लिया जायेगा. झामुमो रैली में भारी भीड़ जुटाने के प्रयास लगा हुआ है. झामुमो के एक नेता ने बताया कि रैली के लिए प्रभात तारा मैदान को चुनने की वजह यही है कि लोग ज्यादा संख्या में शामिल हों. इस रैली में न केवल झामुमो के नेता, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे बल्कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों नेता एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. बताया गया कि प्रभात तारा मैदान में सबसे अधिक भीड़ नरेंद्र मोदी की सभा में हुई थी. इस रैली को पीएम मोदी की रैली से भी बड़ा करने की रणनीति पर इंडिया गठबंधन काम कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola