रांची में बेच दी पुणे के इंजीनियर की जमीन

सीआइडी ने किया खुलासा
रांची. पुणे में रहनेवाले इंजीनियर प्रशांत कुमार घोष की रांची के पिठोरिया स्थित 1.98 एकड़ जमीन मामले में सीआइडी ने बड़ा खुलासा किया है. इसमें कहा गया है कि देवघर के रिखिया में रहनेवाले एक जमीन के केयर टेकर समीर कुमार बोस को प्रशांत कुमार घोष बनाकर कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस से निर्मल कुमार शर्मा के नाम पर जमीन का पावर ऑफ अटर्नी लिया गया. इसमें चंद्रशेखर कुमार व प्रवीर डे गवाह बने. इसी पावर ऑफ अटर्नी के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त मीनाक्षी सिंघानिया को 99.36 डिसमिल और स्वाति सिंघानिया को 99.36 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री की गयी. इसके बाद प्रशांत कुमार घोष की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया. प्रशांत कुमार घोष के भाई सुशांत घोष ने पिठोरिया थाना में इसकी शिकायत की थी. बाद में इस केस को सीआइडी ने टेकओवर कर जांच शुरू की. इस दौरान निर्मल कुमार शर्मा के ठिकाने से सीआइडी ने पावर ऑफ अटर्नी बरामद किया. मामले में सीआइडी समीर के अलावा चंद्रशेखर कुमार व अशोक सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




