नामकुम में सीएनजी गैस टैंकर की टक्कर से पुजारी की मौत, विरोध में सड़क जाम
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 12 Feb 2026 9:01 PM
हादसे के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण
Ranchi: टाटीसिल्वे के पास एक सीएनजी गैस टैंकर की टक्कर से 50 वर्षीय निरंजन मिवारी की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा और एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की.
राजेश वर्मा
Ranchi: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिल्वे-खेलगांव सड़क पर गेल इंडिया फ्यूल टैंक के समीप सीएनजी गैस ट्रक की चपेट में आने से निरंजन तिवारी (पांडेय) उम्र 50 वर्ष कि मौत हो गई. वह खेलगांव थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में रहते थे और काफी दिनों से सूर्य मंदिर के पुजारी थे. सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे और विरोध में शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. घटना शाम छह बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पुजारी सूर्य मंदिर में पूजा कराकर बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान गेल इंडिया सीएनजी फ्यूल पंप के समीप सीएनजी गैस ट्रक (JH 01FJ 8799) ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने.
50 लाख नकद और खेल इंडिया में नौकरी की मांग
सड़क दुर्घटना में पुजारी की मौत से गुस्साएं लोग मांगों को पूरा करने की जिद में अड़े रहे. ग्रामीणों ने 50 लाख नकद मुआवजा एवं मृतक के एक परिजन को गेल इंडिया में नियमित नौकरी देने की मांग पर अड़े हुए थे.
इलाके में शोक की लहर
सरल स्वभाव एवं धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने की वजह से चर्चित निरंजन पुजारी की मृत्यु की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर हैं. वहीं उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे.
ये भी पढ़ें…
साहिबगंज में हड़ताल का बड़ा असर, बैंकों में 10 करोड़ से अधिक लेन-देन प्रभावित
चक्रधरपुर रेल मंडल के तालाबुरु में ट्रैक पर आया हाथियों का झुंड, ट्रैकमैन ने भागकर बचायी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










