रांची में चार नये ट्रैफिक थाना व निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे पार्किंग बनाने का प्रस्ताव

Updated at : 03 May 2024 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने के लिए चार नये ट्रैफिक थाना बनाने और डीएसपी के दो नये पद सृजित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है

विज्ञापन

रांची़ राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनाने के लिए चार नये ट्रैफिक थाना बनाने और डीएसपी के दो नये पद सृजित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है. इसमें पंडरा, डोरंडा, डेली मार्केट व खेलगांव में थाना बनाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाने को लेकर ट्रैफिक एसपी ने रांची नगर निगम के आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है. हालांकि, इस पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ है. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव ने इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. ट्रैफिक स्थल के चयन को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमेटी की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई होगी. वरीय अधिकारी को भेजी गयी रिपोर्ट में ट्रैफिक एसपी ने उल्लेख किया है कि रांची ट्रैफिक पुलिस में दारोगा के 20 पद सृजित हैं. लेकिन, एक भी दारोगा नहीं है. इसी तरह एएसआइ के 100 पद की जगह 76, हेड कांस्टेबल के 160 पद की जगह 40 और कांस्टेबल के 676 पद की जगह 259 बल ही मौजूद है. उल्लेखनीय है कि रांची के ट्रैफिक एसपी ने नौ अप्रैल को निर्माणाधीन फ्लाइओवर के नीचे 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव भेजा था. लेकिन, इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. प्रस्ताव में ट्रैफिक एसपी ने एक स्काॅर्पियो और चार बोलेरो देने की भी मांग की है. इसके अलावा गाड़ियों को टोचन कर ले जाने वाले दो वाहन, 25 मोटरसाइकिल, 100 व्हीललॉक, 100 स्लाइडिंग बैरियर, 50 ब्रेथ एनालाइजर और 10 स्पीड गन देने की मांग भी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में कुल 42 ट्रैफिक सिग्नल में 38 कार्यरत है, जबकि चार खराब है. वहीं, यातायात कर्मियों के लिए शौचालय व बैठने आदि की व्यवस्था किये जाने का भी प्रस्ताव दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola