राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम
Updated at : 09 May 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो व प्राचार्य डॉ ऋचा पद्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
विज्ञापन
मेसरा.
आरटीसी बीएड कॉलेज बूटी में दो दिवसीय राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो व प्राचार्य डॉ ऋचा पद्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू के प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा, शिक्षण, शिक्षार्थी एवं शिक्षक जैसे चार पिलर अपनी भूमिका निभाते है.उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, प्लेटो के विचारों के माध्यम से भावी शिक्षकों को जागृत करते हुए मनुष्य के व्यक्तित्व में सत्यम शिवम सुंदरम का भाव प्रकटीकरण ही शिक्षा है. उन्होंने शिक्षण के लिए शिक्षकों में सात गुणों की चर्चा की. द्वितीय तकनीकी सत्र को रांची विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो डॉ जंग बहादुर पांडेय ने आदर्श शिक्षक की कसौटी व शिक्षण कला विषय पर व्याख्यान दिया. सभागार में संत जेवियर कॉलेज से डॉ सोनम गुप्ता, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्राचार्य डॉ वासुदेव प्रसाद, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश, डॉ एनके मिश्रा सहित बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र शिक्षकों सहित समस्त प्राध्यापक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




