Ranchi news : एयरपोर्ट के पास पेड़ों की छंटाई नहीं होने से विमानों के परफॉर्मेंस में कमी, लोड पेनाल्टी भी देनी पड़ रही है

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 12:01 AM

विज्ञापन

सेना की जमीन पर हैं पेड़, अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए होगा पत्राचार. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा सक्रियता के साथ हो कार्य.

विज्ञापन

रांची. रांची एयरपोर्ट के पास के पेड़ों की छंटाई नहीं होने के कारण वायुयान के परफॉर्मेंस में कमी आ रही है. साथ ही लोड पेनाल्टी भी देनी पड़ रही है. यह समस्या दूर हो, इसके लिए अब सक्रिय पहल की जायेगी. इसे लेकर विमानपत्तन समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने निर्देश दिया है. बताया गया कि रांची हवाई अड्डा के दक्षिणी क्षेत्र (खूंटी रोड) में घने पेड़ हैं. इसमें कुछ पेड़ सेना की भूमि पर है. इसकी छंटाई के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा अंचल पदाधिकारी को पूर्व में ही सूचना दी गयी थी, लेकिन पेड़ों की छंटाई नहीं हो सकी. सेना की जिस जमीन पर पेड़ हैं, उसका मुख्यालय दानापुर में है. वहां से पेड़ की छंटाई के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की गयी थी, लेकिन अब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला. इस पर आयुक्त ने विमानपत्तन निदेशक को फिर से सेना के संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर इस मामले का हल निकालने को कहा है.

क्या हो रही है परेशानी

समिति की बैठक में विमानपत्तन निदेशक ने बताया था कि इस मामले को लेकर इंडिया एक्सप्रेस के कप्तान भी लिखित चिंता जता चुके हैं. आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र ने इस मामले में फॉलोअप करने को कहा है, ताकि समस्या दूर हो सके. बताया गया कि किसी भी एयरक्राफ्ट को रनवे की लंबाई के हिसाब से यात्रियों और सामानों का वजन तय करना होता है. यदि किसी एयरपोर्ट का रनवे छोटा होता है, तो प्लेन की क्षमता से 10 से 40 प्रतिशत तक वजन कम करना होता है. इसके लिए यात्रियों की संख्या में भी कटौती करनी पड़ती है. इस प्रक्रिया को ही लोड पेनाल्टी कहा जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola