रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो दिवसीय दौरे पर आयी हैं राजधानी

Updated:
विज्ञापन
Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत राज्य के आला अधिकारियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

विज्ञापन

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार की शाम 4.50 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची. जहां राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड के डीजीपी, सिटी एसपी राज्य के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वे सीधा राजभवन के निकल गयी. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम थे. राजभवन और उसके आसपास के इलाकों की चौकसी बढ़ा दी गयी है. बता दें कि राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आयी है. वे शनिवार को बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी.

बीआईटी मेसरा की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा की प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. यहां वे संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी. कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे सीधा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगीं.

रांची में जगह जगह पर की गयी है बैरिकेडिंग

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी में जगह जगह बैरिकेडिंग की गयी है. कई जगह ड्रॉप गेट बनाये गए हैं. फिलहाल राजधानी की हर सड़क चौराहे पर राज्य के जवान के साथ आला अधिकारी मौजूद हैं. खासकर राजभवन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. उनके सुरक्षा के जिम्मा 10 आईपीएस अधिकारियों के हाथों में है. कुल 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है. 14 और 15 अक्टूबर को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शुक्रवार की रात 8 बजे से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा न्यूनतम पारा, बारिश को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola