Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा न्यूनतम पारा, बारिश को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
Jharkhand Weather
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी की वजह से ऐसा होगा. न्यूनतम पारा गिरेगा.
रांची : झारखंड में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है. दरअसल मौसम विभाग की मानें तो लगातार न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी में ब्रेक लग जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवा चलने की वजह से इसका आंशिक असर राज्य में भी पड़ेगा. इस कारण अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.
आपके शहर में
सुबह और रात में ठंडी हवा चलने से लोगों को परेशानी
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सुबह और रात में ठंडी हवा चलने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा. दोपहर में धूप रहने की वजह से अन्य दिनों की तरह ही हल्की गर्मी का एहसास होगा. वैसे इन दिनों तापमान दिन में बढ़ा रहता है. लेकिन रात में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर जा रहा है. लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.
झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
रविवार से तापमान में बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. 17 से 19 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. 20 और 21 फरवरी को झारखंड के कुछ जिलों में बारिश की भी हो सकती है. राज्य का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. लगातार हो रहे बदलाव के कारण डॉक्टरों ने लोगों को सावधनी बरतने की अपील की है.
Also Read: आज रांची आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए