ePaper
Live Updates

President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात

Updated at : 15 Nov 2022 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात

President Draupadi Murmu in Jharkhand: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात. ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड पहुंचीं. बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. यहां से हेलीकॉप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयीं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात

भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके पैतृक गांव उलिहातू में मुलाकात की. राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे. यहां से राष्ट्रपति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां से वायुसेना के विशेष विमान से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गयीं.

1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

उलिहातू से रांची के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति, बिरसा के घर उमड़ा हुजूम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों से मुलाकात करने के बाद रांची के लिए रवाना हो गयीं हैं. राष्ट्रपति के रांची रवाना होने के बाद बिरसा मुंडा के आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सभी लोग धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे हैं.

President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

बिरसा मुंडा के परिजनों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से उनके गांव उलिहातू जाकर मुलाकात की. इस दौरान महामहिम के साथ झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य की महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी जन्मस्थली उलिहातू, खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उलिहातू में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धरती आबा बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

उलिहातू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को खूंटी जिला के उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी. पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.

President Draupadi Murmu: ये हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, राष्ट्रपति ने उलिहातू में की मुलाकात
1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंचीं, भगवान बिरसा मुंडा को देंगी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उलिहातू पहुंच गयीं हैं. यहां वह भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगी. बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी.

1:38 PM. 15 Nov 221:38 PM. 15 Nov

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, थोड़ी देर में खूंटी के उलिहातू पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच चुकीं हैं. रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर ही महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. थोड़ी देर में वह खूंटी के उलिहातू पहुंच जायेंगी, जहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. थोड़ी देर में वह हेलिकॉप्टर से भगवान बिरसा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव के लिए उड़ान भरेंगी.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

हेमंत सोरेन का ट्वीट

सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

राज्यपाल रमेश बैस का ट्वीट

राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट किया-झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मैं आप सभी के खुशहाल जीवन एवं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन. #JanjatiyaGauravDivas

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खूंटी के चिताहातू मोड़ पर आवागमन को रोक दिया गया है. यहां के आगे आमजन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हालांकि जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार महिलाओं को इसके आगे जाने की अनुमति दी जा रही है.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी

एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं! जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है. उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया-जोहार झारखंड! राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं! मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

झारखंड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाता

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में 18 मई 2015 को शपथ ली और छह वर्ष एक माह 18 दिन तक इस पद पर रहीं. झारखंड की राज्यपाल के रूप में श्रीमती मुर्मू ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास किया. इनकी पहल पर ही विश्वविद्यालयों में नौ जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग-अलग विभाग बने.

9:29 AM. 15 Nov 229:29 AM. 15 Nov

सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीआरपीएफ, जैप, एसटीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा जिला बल की भी तैनाती की गयी है. भगवान बिरसा मुंडा के घर पर प्रोटोकॉल के तहत जो भी लोग मौजूद रहेंगे प्रशासन द्वारा उनकी सूची तैयार की गयी है. डीसी ने बताया कि जो भी लोग आयेंगे वह कार्यक्रम स्थल के बाहर लगाये गये बैरिकेडिंग के बाहर रहेंगे. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आये सांस्कृतिक दल सहित अन्य के लिए भी जगह तय कर दी गयी है.

6:59 AM. 15 Nov 226:59 AM. 15 Nov

मिनट टू मिनट

8:50 बजे : दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन

9:10 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना

9:30 बजे : उलिहातू स्थित हेलीपैड पर आगमन

9.40 बजे : हेलीपैड से भगवान बिरसा मुंडा के घर के लिए रवानगी

9:50 से 10.20 तक : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

10.30 बजे : उलिहातू से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना

11.00 बजे : रांची एयरपोर्ट पर आगमन

11.10 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola