ePaper

Ranchi news : आंधी-पानी से रांची के बड़े इलाके में बिजली गुल

Updated at : 18 May 2025 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : आंधी-पानी से रांची के बड़े इलाके में बिजली गुल

कहीं लाइन ब्रेक डाउन, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से गुल रही बिजली

विज्ञापन

रांची. राजधानी में शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई. इससे शहर की बिजली व्यवस्था थोड़ी देर के लिए चरमरा गयी. रांची के आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से एक से दो घंटे तक बिजली गुल रही. हवा इतनी तेज थी कि करीब आधा घंटा तक सबस्टेशनों ने अपनी सप्लाई घटा कर शून्य कर ली थी. लोकल फॉल्ट इतना ज्यादा था कि शाम सात बजे तक बिजली बहाल करने में कर्मचारियों के पसीने छूट गये. रात आठ बजे के बाद नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से जुड़े सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशनों से बिजली सामान्य हो गयी थी.

सिल्ली और बंता फीडर में काफी नुकसान

तेज हवा के कारण सिल्ली और बंता फीडर में काफी नुकसान हुआ. बूटी मोड़, अशोक कुंज सहित कई जगहों पर पेड़ और पोल गिरने से आपूर्ति बाधित रही. अनगड़ा में पोल में लगा ट्रांसफाॅर्मर गिर गया. वहीं, नामकुम, लाली, टाटीसिलवे, अनगड़ा एरिया में भी देर रात तक बिजली गुल रही. खराब मौसम का असर ग्रिडों पर भी पड़ा. नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से 33 केवी की सप्लाई से डिमांड घटकर एक तिहाई रह गयी थी.

ब्रेकडाउन होने वाले प्रमुख 33-11 केवीए सबस्टेशन

बेड़ो, ब्रांबे, अरगोड़ा, धुर्वा, राजभवन, मोरहाबादी, आरएमसीएच, टाटीसिलवे, रातू, विकास, चुटिया, खेलगांव, नामकुम, सिरडो वन व सिरडो टू.

रात आठ बजे ग्रिडों से मिलने वाली आपूर्ति

– हटिया वन ग्रिड : 129 मेगावाट

– नामकुम ग्रिड : 110 मेगावाट

– कांके ग्रिड : 63 मेगावाट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola