PM Modi Birthday: राज्यपाल रमेश बैस ने साझा किया प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने का अनुभव, कही ये बात

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Sep 2022 9:24 AM

विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा कि उनका काम करने का तरीका जमीनी स्तर की है. दरअसल पुस्तक 'मोदी एट 20' के विमोचन पर अपनी बातें रख रहे थे.

विज्ञापन

रांची : राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंबे समय तक काम किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व कभी नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे. उनके काम करने का तरीका जमीनी स्तर का रहा है. राज्यपाल श्री बैस राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक ‘मोदी एट 20’ के विमोचन पर अपनी बातें रख रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ही विजन है कि पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाता है. उन्होंने जनता के लिए कई लोक-कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारा है. उनके संकल्प और दूरदर्शिता को देखा जा सकता है. जम्मू-कश्मीर में संवैधानिक सुधार प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हो सका है. राज्यपाल ने कहा कि ‘मोदी एट 20’ पुस्तक अत्यंत उपयोगी है.

यह किताब प्रधानमंत्री जी के विजन को दर्शाता है. शोबाना कामिनेनी, सुरजीत एस भाला, गृह मंत्री अमित शाह, डॉ शमिका रवि, उदय एस कोटक, अनुपम खेर, अशोक गुलाटी, डॉ देवी शेट्ठी, नंदन नीलेकणी, नृपेंद्र मिश्रा, सदगुरु, सुधा मूर्ति, अजीत डोभाल और डॉ एस जयशंकर ने पुस्तक में प्रधानमंत्री के बारे में अपनी बातें लिखी हैं.

विकास के लिए सदा तत्पर रहते हैं पीएम : प्रकाश 

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री काल में गुजरात ने उल्लेखनीय प्रगति की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास हेतु सदा तत्पर रहते हैं. पार्टी ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की. यह पखवाड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक मनायी जायेगी.

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर तक मनायी जायेगी. मौके पर पूरे प्रदेश में 31 स्थानों पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी. मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. चित्र प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में भानु प्रताप शाही, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक सहित कई नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola