Petrol Diesel Price: रांची में आज पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, जानिए आपके शहर में क्या रहेगी कीमत

Published at :30 May 2022 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: रांची में आज पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, जानिए आपके  शहर में क्या रहेगी कीमत

विभिन्न तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल की नयी कीमतों की घोषणा कर दी है. सोमवार को राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल के दाम की बात करें तो यह 94.65 रुपये है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price : विभिन्न तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल की नयी कीमतों की घोषणा कर दी है. सोमवार को राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल के दाम की बात करें तो यह 94.65 रुपये है. इस तरह से रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. अन्य शहरों की बात करें तो धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी ही ऐसे जिले हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से कम है. इन जिलों के अतिरिक्त सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर है. वहीं डीजल की कीमत राज्य के किसी भी जिले में सौ रुपये नहीं है.

राज्य के शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल

बोकारो 100.09 94.98

चतरा 101.46 96.26

धनबाद 99.83 94.63

दुमका 100.51 95.28

पूर्वी सिंहभूम 99.77 94.56

गढ़वा 102.30 97.10

गिरिडीह 100.39 95.18

गोड्डा 100.05 94.82

गुमला 100.68 95.48

हजारीबाग 100.80 95.59

जामताड़ा 100.39 95.17

खूंटी 99.76 94.57

कोडरमा 100.74 95.51

लातेहार 100.87 95.68

लोहरदगा 100.72 95.53

पाकुड़ 101.18 95.95

पलामू 101.77 96.57

रामगढ़ 100.32 95.13

रांची 99.84 94.65

साहेबगंज 101.17 95.94

सरायकेला-खरसावां 99.96 94.75

सिमडेगा 101.81 95.62

पश्चिमी सिंहभूम 100.39 95.18

21 मई को केंद्र सरकार ने कीमतों में की है कटौती

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है. केंद्र सरकार के बाद महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट घटा दिया है.

SMS से जानें पेट्रोल-डीजल का भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से तेल का ताजा भाव जान सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola