बैंबू स्पा में 20 हजार रुपये पति माह पर काम कर रही थीं युवतियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 12:20 AM
राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के ली डिजायर मॉल स्थित बैंबू इंटरनेशनल स्पा में थाइलैंड, दिल्ली व पश्चिम बंगाल की युवतियों से मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है.
रांची. राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के ली डिजायर मॉल स्थित बैंबू इंटरनेशनल स्पा में थाइलैंड, दिल्ली व पश्चिम बंगाल की युवतियों से मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है. इस मामले में गिरफ्तार आठ युवतियों से पुलिस ने पूछताछ की. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में स्पा में काम करने वाली युवतियों ने कहा है कि उन्हें 20 हजार रुपये प्रति माह पर स्पा में काम कराया जा रहा था. इसके अलावा स्पा की तरफ से उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गयी थी. वह स्पा के अंदर ग्राहकों से स्पेशल सर्विस के नाम पर दो से पांच हजार रुपये तक अलग से पैसे लेती थी. कुछ युवतियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके घर वाले नहीं जानते हैं कि वह इस तरह के धंधे से जुड़ी हैं. वह कुछ और काम की बात अपने घर वालों को बताकर स्पा में काम करती थीं. यहां पर वह ग्राहकों को कभी भी अपना असली नाम नहीं बताती थी.
मसाज का चार्ज तीन हजार से लेकर एक लाख रुपये तक
पुलिस के अनुसार स्पा के बाहर मसाज का रेट चार्ज लगा था. इसमें एक दिन से लेकर एक वर्ष तक का चार्ट टंगा है. इसके अनुसार एक दिन का तीन हजार और एक वर्ष का रेट एक लाख रुपये तक है. स्पा में मसाज के नाम पर जो पैसे लिये जाते थे, वह अधिकतर कस्टमर से ऑनलाइन लिया जाता था. जबकि स्पा के अंदर स्पेशल सर्विस के नाम पर अलग से पैसे लिये जाते थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










