लोग घबराहट में कर रहे खरीदारी, बाजार से जरूरी सामान होने लगे गायब, सप्लाई भी है पूरी तरह ठप
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Mar 2020 1:06 AM
लॉकडाउन के कारण बाजार में खाद्य सामग्री सहित अन्य सामानों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गयी है. हालत यह है कि दूसरे राज्य से भी माल नहीं आ पा रहा है. इस कारण परेशानी होने लगी है. थोक विक्रेताओं के पास माल होने के बाद भी खुदरा विक्रेताओं के पास माल नहीं पहुंच पा रहा है.
रांची : लॉकडाउन के कारण बाजार में खाद्य सामग्री सहित अन्य सामानों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गयी है. हालत यह है कि दूसरे राज्य से भी माल नहीं आ पा रहा है. इस कारण परेशानी होने लगी है. थोक विक्रेताओं के पास माल होने के बाद भी खुदरा विक्रेताओं के पास माल नहीं पहुंच पा रहा है. थोक विक्रेता और डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि हमारे पास गोदाम और डिपो में माल है, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण दुकानों में सामान नहीं जा पा रहा है. पहले जो भी टेंपो जा रहे थे, पुलिस उसे पकड़ रही थी. वहीं, लोगों ने घबराहट में बाजार से इन चीजों की बड़े पैमाने पर खरीदारी शुरू कर दी. इस कारण किराना और रोजमर्रा के जरूरी सामान की दुकानों पर किल्लत हो गयी है.
यह हो रही परेशानी : कोरोना वायरस को लेकर लंबी दूरी तय करके झारखंड पहुंचनेवाले ट्रक ड्राइवर माल उठाने को तैयार नहीं हैं. हाइवे पर स्थित ढाबे भी बंद हो गए हैं, इस कारण परेशानी हो रही है. अलग-अलग जगहों पर पुलिस के कारण भी आवागमन में परेशानी हो रही है, इसलिए कोई माल लेकर आना नहीं चाह रहा है.
आटा की हो रही किल्लत : वर्तमान में बाजार में आटा की किल्लत हो रही है. कोई भी कंपनी या थोक विक्रेता सप्लाई करने के लिए तैयार नहीं है. उनका साफ कहना है कि अभी आटा उपलब्ध नहीं है.
रांची से भी दूसरे जिलों में नहीं पहुंच पा रहा सामान : अधिकांश कंपनियों के डिपो रांची में हैं. यहां से दूसरे जिलों में सामान भेजने में भी परेशानियां हो रही हैं. अलग-अलग जगहों पर माल भेजने में दिक्कत हो रही है. झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सचिव संजय अखौरी ने कहा कि माल रहने के बाद भी खुदरा विक्रेताओं तक माल नहीं पहुंच पा रहा है. साबुन, हैंडवास, हॉर्लिक्स, बच्चों को खिलाये जानेवाले बेबी फूड सहित कई सामान खुदरा बाजार में कम पड़ने लगे हैं. अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. रांची चेंबर के उपाध्यक्ष संजय माहुरी ने कहा कि दूसरे राज्य से खाद्य सामग्री आने में दिक्कत हो रही है. अब पंडरा बाजार भी बंद है.
पंडरा बाजार : सुबह 11 से शाम चार बजे तक खुलेगा
रांची. खुदरा बाजार में खाद्यान्न आपूर्ति को ठीक करने के लिए पंडरा बाजार समिति को शुक्रवार से खोला जायेगा. दुकान सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी. गुरुवार को एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया गया. वहीं, पंडरा बाजार समिति में थोक बाजार में बिकनेवाले सामान की कीमत तय कर दी गयी है. इससे अधिक कीमत पर थोक विक्रेता बिक्री नहीं कर सकेंगे. बैठक में निर्देश दिया गया कि थोक व्यापारी केवल खुदरा विक्रेता को ही माल उपलब्ध करायेंगे. संबंधित दुकान से पंडरा बाजार समिति आने के दौरान वाहन रोका नहीं जायेगा.
सामान मात्रा थोक मूल्य
कृष्णा ब्रांड चावल 25 किलो 640
अरवा चावल
(बाबा कतरनी) 25 किलो 880
बाबा प्रीमियम चावल 25 किलो 710
आटा अंजन ब्रांड 5 किलो 142
आटा अंजन ब्रांड 10 किलो 275
अरहर दाल (मध्यम) 1 किलो 78-83
अरहर दाल (सुपर) 1 किलो 85-90
मसूर दाल (मध्यम) 1 किलो 58-60
मसूर दाल (सुपर) 1 किलो 62-65
चना दाल (मध्यम) 1 किलो 57-59
चना दाल (सुपर) 1 किलो 60-63
मूंग दाल (मध्यम) 1 किलो 100-105
मूंग दाल (सुपर) 1 किलो 110-115
काला चना 1 किलो 48-52
चूड़ा 1 किलो 28-32
चीनी 1 किलो 38
रिफाइंड ऑयल
फार्च्यून 1 लीटर 103
सरसों तेल सलोनी 1 लीटर 102
टाटा नमक 1 किलो 17
धारा सरसों तेल 1 लीटर 102
सरसों तेल धनुष ब्रांड 1 लीटर 101
(नोट : कीमत रुपये में है. खुदरा व्यापारी अधिकतम 10% लाभ रखकर व्यापार करेंगे.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










