सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति बैठक

सरस्वती पूजा को लेकर प्रभारी धनन्जय बैठा की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक की गई.
मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर प्रभारी धनन्जय बैठा की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक की गई. बैठक में शांतिपूर्ण पूजा सम्पन्न कराने के मद्देनजर अहम बिंदुओं पर चर्चा की गयी. पूजा पंडालों में ज्वलनशील वस्तुओं का उपयोग नहीं करने अथवा पंडाल के आसपास भी नहीं रखने की बात कही गयी. डीजे व अश्लील गाने नहीं बजाने की अपील की गयी है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने व क्षेत्र में आपात स्थिति पर तत्काल तैनात पेट्रोलिंग पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया गया. मौके पर मैक्लुस्कीगंज थानांतर्गत हेसालौंग, नावाडीह, लपरा, धमधमियां, करकट्टा आदि जगहों के पूजा समिति अध्यक्ष सचिव व सदस्यों सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




