दशम फॉल में पटना का युवक डूबा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 10:10 PM
Birsa Munda
बिहार के पटना निवासी विनित कुमार (29) दशम फॉल में डूब गया. घटना गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे की है.
बुंडू बिहार के पटना निवासी विनित कुमार (29) दशम फॉल में डूब गया. घटना गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे की है. दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत ने बताया कि शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. शुक्रवार सुबह शव को निकालने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मृतक विनित कुमार अपने एक सहकर्मी के साथ किसी काम से जमशेदपुर आया हुआ था. दोनों कार से लौटने के क्रम में गुरुवार शाम दशम फॉल घूमने चले गये. उसी समय मौसम भी खराब हो गया. गर्जना के साथ बारिश हो रही थी. बताया जाता है कि फॉल के निचले हिस्से में पर्यटकों को जाने से रोकने के लिए गेट बंद कर दिया गया था. क्षेत्र से अनजान खराब मौसम में ही विनित कुमार निचले हिस्से में चला गया और पानी में फिसल कर गिर गया. इधर दो दिनों से हुई लगातार बारिश से दशम फॉल में पानी आ गया है. बारिश और गर्जन के कारण गोताखोर पानी में घुसने से इनकार कर दिये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










