पारा शिक्षकों का होगा स्थायीकरण, वेतनमान भी मिलेगा

Updated:
विज्ञापन
पारा शिक्षकों का होगा स्थायीकरण, वेतनमान भी मिलेगा

ट्विटर पर आयीं शिकायतों और समस्याओं पर गुरुवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेने का सिलसिला जारी रखा. ट्वीट की गयीं समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची : ट्विटर पर आयीं शिकायतों और समस्याओं पर गुरुवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेने का सिलसिला जारी रखा. ट्वीट की गयीं समस्याओं के निदान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. रंजन पांडे ने अपनी बेटी के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में सूजन होने के कारण गंभीर स्थिति का वर्णन करते हुए मदद मांगी थी. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को बच्ची के इलाज में हर संभव मदद करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने बताया कि बच्ची के इलाज को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सिविल सर्जन ने बच्ची के परिजनों से संपर्क स्थापित किया है. बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों से संपर्क किया जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री ने सेल के चास नाला कोलियरी में चाल गिरने से घायल मजदूरों के इलाज का निर्देश दिया. साथ ही धनबाद के उपायुक्त से उन्होंने कोलियरी में सुरक्षा के इंतजाम पर भी रिपोर्ट मांगी है. श्री सोरेन ने गिरिडीह में गावां प्रखंड के नागवां में एक गरीब परिवार का राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत पर भी संज्ञान लिया. उन्होंने गिरिडीह के उपायुक्त को मीना देवी का राशन बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. गिरिडीह में ही जमुआ प्रखंड की बदडीहा पंचायत के एक गरीब बालक और उसकी माता की सहायता करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आदेश दिया.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola