गोलियों की आवाज से थर्राया पाहन टोंगरी

Published by : JITENDRA RANA Updated At : 11 Mar 2026 6:54 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पाहनटोंगरी (बेंती) गांव बुधवार को तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा.

विज्ञापन

पिपरवार.

थाना क्षेत्र के पाहनटोंगरी (बेंती) गांव बुधवार को तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. अचानक हुए फायरिंग की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गये. बताया जाता है कि बाइक पर आये लोगों ने महेंद्र गंझू के घर के पास हवा में अंधाधुंध पांच-छह फायर कर फरार हो गये. उस वक्त ज्यादातर ग्रामीण अपने-अपने घरों में सोये हुए थे. फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण जाग गये. लेकिन दहशत की वजह से काफी देर तक अपने घरों से बाहर नहीं निकले. बाद में सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने फायरिंग के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की कोशिश की. इस संबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि टीएसपीसी के सुदर्शन जी द्वारा फायरिंग की गयी है. फायरिंग का मकसद दहशत पैदा कर कोयला व्यवसायियों से लेवी वसूलना है. बहुत जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जायेगा.

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola