गुमराह कर सरना स्थल की मिट्टी उठाने का विरोध
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Aug 2020 11:42 PM
गुमराह कर सरना स्थल की मिट्टी उठाने का विरोध
बेड़ो : महादानी मैदान स्थित रंगमंच में गुरुवार को पाहनों की बैठक हुई. अध्यक्षता जीवन उरांव ने की. बैठक में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए कुछ पाहनों को गुमराह कर सरना स्थल से मिट्टी उठाने का पुरजोर विरोध किया गया. वैसे लोगों को चिह्नित कर आर्थिक या सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गयी.
साथ ही 2021 की जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग धार्मिक कॉलम की मांग की गयी. मौके पर आदिवासी सरना महासभा के अध्यक्ष नारायण उरांव, सचिव विकास मिंज, शिबू पाहन, गायना कच्छप, महतो भगत, चुमानी उरांव, बुधवा उरांव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










