Ranchi news : डेढ़ माह में रांची में सिर्फ चार लोगों ने बीएच सीरीज का नंबर लिया

Updated at : 25 Sep 2024 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

रांची सहित पूरे झारखंड में बीएच सीरीज नंबर की सुविधा अगस्त 2024 में शुरू की गयी गयी. केवल रोड टैक्स जमा करके दूसरे राज्यों में बीएच सीरीज नंबर पर ही गाड़ियां चला सकेंगे.

विज्ञापन

रांची. रांची सहित पूरे झारखंड के लोगों के लिए बीएच सीरीज नंबर की सुविधा अगस्त 2024 में शुरू की गयी गयी. लेकिन, डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रांची में अब तक सिर्फ चार लोगों ने बीएच सीरीज का नंबर लिया है. नयी गाड़ियों के लिए यह सुविधा दी गयी है. इसका फायदा यह है कि बीएच सीरीज का नंबर देश भर में मान्य है. बीएच सीरीज का नंबर वैसे लोगों को दिया जा रहा है, जिन कर्मियों की कंपनी चार या इससे अधिक राज्यों में स्थित है. साथ ही केंद्र सरकार के कर्मियों को दिया जा रहा है. वहीं, निजी क्षेत्र में कार्यरत आवेदकों को निबंधन के लिए आवेदन के साथ फॉर्म 60 और सरकारी कार्यालयों में कार्यरत आवेदकों को आधिकारिक पहचान पत्र या सेवा प्रमाण-पत्र देना होता है.

रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं

बीएच सीरीज लेने का फायदा यह है कि काम के दौरान स्थानांतरण होने की स्थिति में दूसरे राज्यों में गाड़ी ले जाने पर दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होती है. यही नहीं, नंबर भी नहीं बदलना होता है. केवल रोड टैक्स जमा करके दूसरे राज्यों में बीएच सीरीज के नंबर पर ही गाड़ियां चला सकेंगे. बीएच सीरीज में निबंधन कराने पर हर तीन साल पर रोड टैक्स लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola