Ranchi News : पोलियो दिवस पर रोटेरियन-रोट्रैक्टर का आज निकलेगी जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : पोलियो दिवस पर रोटेरियन-रोट्रैक्टर का आज  निकलेगी जागरूकता रैली

पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रांची और रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रांची और रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. सुबह 6.30 बजे अलबर्ट एक्का चौक से लेकर जीइएल चर्च कांप्लेक्स तक पोलियो जागरूकता रैली निकाली जायेगी. रैली के समापन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पोलियोरोधी दवा के महत्व से अवगत कराया जायेगा. इस अभियान में 100 से अधिक सदस्य शामिल होंगे. डीजीएन मुकेश तनेजा और रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. श्री अग्रवाल ने कहा कि रोटरी के सार्थक प्रयासों से देश से पोलियो का खात्मा हुआ है, लेकिन इसे जड़ से मिटाने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा. डॉ प्रगति सिंह, जोगेश गंभीर और नम्रता ने कहा कि जब तक पूरी दुनिया पोलियो मुक्त नहीं हो जाती, तब तक हम यह दावा नहीं कर सकते कि भविष्य में भारत में पोलियो नहीं आयेगा. रोटरी इमेज चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही पोलियो मुक्त भारत की कुंजी है. हरमिंदर सिंह ने बताया कि झारखंड और बिहार के सभी ब्लॉकों में जागरूकता अभियान के लिए विशेष टीमें गठित की गयी हैं. वहीं, दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि शहरों और शिक्षित वर्ग के बीच हमें अधिक जागरूकता फैलाने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola