झारखंड में ‘भुखमरी’ के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा : हेमंत सोरेन

officials responsible for alleged starvation in jharkhand will not be spared says hemant soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि प्रदेश में कथित भुखमरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को कथित रूप से ‘भूख से हुई मौत’ पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये हैं.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि प्रदेश में कथित भुखमरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को कथित रूप से ‘भूख से हुई मौत’ पर दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिये हैं.
साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जायेगा. मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि सोरेन ने बोकारो के उपायुक्त को पीड़ित परिवार की मदद करने का निर्देश दिया है. उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव को बोकारो भेजकर इस मौत के कारणों की जांच करने और इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने को कहा है.
मुख्यमंत्री ने बोकारो के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि वह हर ऐसे जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध करायें, जो अपने परिवार के लिए भोजन नहीं जुटा पा रहे हैं. इससे पूर्व एक ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी थी कि कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को मौत हो गयी.
मुख्यमंत्री को बताया गया था कि भूखल घासी अत्यंत गरीब था. मिट्टी काटकर परिवार का भरण-पोषण करता था. साल भर पहले बीमार पड़ने की वजह से वह काम करने नहीं जाता था, जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी. आज हालत यह है कि परिवार एक वक्त का भोजन भी नहीं जुटा पा रहा है.
राशन कार्ड के लिए जिला मुख्यालय में भूखल घासी की ओर से आवेदन दिया गया था, लेकिन कार्ड नहीं बन पाया. इसकी वजह से उसका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया. मुख्यमंत्री ने ऐसे परिवारों की पहचान कर तत्काल उनकी मदद करने के निर्देश दिये हैं. साथ ही निर्देश दिया है कि इस मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




