Jharkhand News: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कही ये बात

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले चुनाव आयोग को फैसला सुनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि सुनावाई हुए एक माह से ज्यादा का वक्त गुजर गया है. झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में इस मामले को लेकर भ्रम की स्थिति है

विज्ञापन

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग से फैसला सुनाने का आग्रह किया है. सीएम की ओर से अधिवक्ता भैरव तोमर ने आयोग को पत्र लिख कर कहा है कि इस मामले में सुनवाई 18 अगस्त को पूरी हो गयी है. एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और मंतव्य सुरक्षित रखा गया है.

इस मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए फैसला सुनाया जाये. झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में इस मामले को लेकर भ्रम की स्थिति है. सरकार द्वारा 1932 के खतियान के आधार पर पहचान देने और पिछड़ों को अधिकार देने के ऐतिहासिक फैसले के बाद खुशी का वातावरण है. इस माहौल को खराब करने की कोशिश हा रही है.

खतियान ही झारखंड की पहचान है : हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खतियान ही झारखंड की पहचान है. वह शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे. दिल्ली क्यों आये हैं, के सवाल पर हेमंत ने पूछा – यहां आना मना है क्या? दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात होगी क्या, इस सवाल पर कहा कि क्या-क्या होगा, हमारा इनसाइड मैटर है. सीएम ने दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की. इसके बाद शुक्रवार की देर शाम रांची लौट आये.

राज्यपाल फैसला बतायें, भ्रम की स्थिति बरकरार 

झामुमो नेता श्री भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की है़ वर्तमान राजनीतिक स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की है़ लंबे समय से एक बादल बना हुआ है, जो ना बरस रहा है, ना ही अपने स्थान से हट रहा है़ सूर्य के सामने है, नीचे छांव है़ बाकी सब हवा है.

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल ने कहा था कि दो दिनों में मंतव्य भेज दूंगा़ आज 15 दिन गुजर गये है़ं हम सीधे साधे लोग हैं, सीधी बात करते है़ं हमने चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि वह अपना फैसला सुना दे़ बिना देरी किये राज्यपाल को अपना मंतव्य दे देना चाहिए़ भाजपा साजिश कर रही है, ऐसे में हमें अपने अभिभावक से संरक्षण चाहिए़.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola