Ranchi news : एचइसी के नवीनीकरण के लिए कोई योजना नहीं : भारी उद्योग राज्यमंत्री

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 12:45 AM

विज्ञापन

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में भारी उद्योग मंत्रालय से पूछा प्रश्न

विज्ञापन

रांची. एचइसी के नवीनीकरण के लिए भारी उद्योग मंत्रालय के पास कोई योजना नहीं है. उक्त जानकारी लिखित रूप से भारी उद्योग राज्यमंत्री ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा भारी उद्योग मंत्रालय से एचइसी को लेकर 11 फरवरी को पूछे गये सवाल के जवाब में दी है. सांसद ने पूछा कि क्या सरकार एचइसी के नवीनीकरण के लिए कोई योजना बनायी है या बनाने का प्रस्ताव है? जिस पर भारी उद्योग राज्यमंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि नहीं.

पप्पू यादव के दूसरे प्रश्न, क्या सरकार ने कर्मचारियों के लगभग तीन वर्षों से लंबित वेतन के भुगतान के लिए कोई ठोस कार्रवाई की है? पर जवाब दिया गया है कि एचइसी कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत है. इसलिए, यह एक अलग कानूनी इकाई है. कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए इसे स्वयं संसाधन जुटाने की आवश्यकता है.

गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है एचइसी

लगातार घाटे के कारण एचइसी गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है. कर्मचारियों का वेतन भुगतान अनियमित हो गया है. चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को साढ़े चार महीने का शुद्ध वेतन दिया गया है. वर्तमान में कर्मचारियों का 25 माह व अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों का 29 माह का वेतन बकाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola