झारखंड में रोज आर्थिक अपराध के 257 से ज्यादा मामले आये सामने, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2023 3:11 AM
सांकेतिक
जबकि एक लाख से कम संपत्ति के नुकसान के 1756, एक लाख से दस लाख के बीच संपत्ति के नुकसान के 760 और 10 लाख से 50 लाख के बीच संपत्ति के नुकसान के दो केस सामने आये.
रांची : झारखंड में वर्ष 2020 से 2022 तक तीन वर्षों में आर्थिक अपराध के 9017 मामले सामने आये हैं. इनमें 2020 में 3160, 2021 में 2772 और वर्ष 2022 में 3085 केस दर्ज हुए. इस संबंध में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) ने वर्ष 2022 की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 3085 आर्थिक अपराध हुए. यानी हर माह 257.08 केस सामने आये. इस तरह देखें, तो हर रोज झारखंड में 8.45 प्रतिशत आर्थिक अपराध घटित हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में आपराधिक विश्वासघात के 237, नकल के चार और फर्जीवाड़ा व ठगी के 2844 केस सामने आये.
जबकि एक लाख से कम संपत्ति के नुकसान के 1756, एक लाख से दस लाख के बीच संपत्ति के नुकसान के 760 और 10 लाख से 50 लाख के बीच संपत्ति के नुकसान के दो केस सामने आये. 2022 में आर्थिक अपराध का कुल लंबित केस 8547 था. इसमें 2022 के पूर्व का 5462 लंबित केस भी शामिल है. आर्थिक अपराध के मामलों में जांच की बात करें, तो 705 केस को अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सही पाया, लेकिन साक्ष्य नहीं खोज पायी. पुलिस के स्तर पर चार्जशीट की दर 51.3 प्रतिशत रही. जबकि अनुसंधान के लिए लंबित केस की दर 61.9 प्रतिशत थी.
Also Read: NCRB की रिपोर्ट में खुलासा: झारखंड में 43 लड़के व 125 लड़कियों की तस्करी, इनमें 129 नाबालिग
-2022 में आर्थिक अपराध के दर्ज केस : 3085
-2022 के पूर्व के लंबित केस : 5462
-2022 में कुल लंबित केस : 8547
-झारखंड से दूसरे राज्य या केंद्रीय एजेंसी में ट्रांसफर केस : 09
-कितने केस, जिसमें संज्ञान नहीं लिया गया : 36
-कितने केस में फाइनल रिपोर्ट फॉल्स : 160
-मिस्टेक ऑफ फैक्ट और सिविल विवाद : 635
-केस सही, लेकिन साक्ष्य नहीं : 705
-चार्जशीट : 1629
-पुलिस द्वारा निष्पादित केस : 3174
-अनुसंधान के लिए लंबित : 5373
-चार्जशीट रेट : 51.3
-लंबित रेट : 62.9
-पुरूष गिरफ्तार : 2083
-महिला गिरफ्तार : 36
-पुरूष चार्जशीटेड : 2118
-महिला चार्जशीटेड : 38
-2022 में ट्रायल के लिए भेजा गया केस : 1629
-2022 के पूर्व के ट्रायल के लिए लंबित केस : 9469
-कोर्ट से केस वापस लेने का मामला : 08
-दोनों पक्षों में समझौते का मामला : 24
-बिना ट्रायल के निष्पादित केस : 32
-2022 में दोषी करार : 150
-2022 के पूर्व के मामले में दोषी करार : 197
-केस डिस्चार्ज : 65
-पुरुष बरी : 805
-महिला बरी : 20
-कितने केस में ट्रायल पूरा : 1190
-कोर्ट से केस निष्पादित : 1222
वर्ष 2022 में 3160, वर्ष 2021 में 2772 और 2022 में 3085 केस हुए दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










