ranchi news : रांची की करमटोली में मनाया गया नवकार महामंत्र दिवस, पेश किये गये मैं ना भूलूंगा... मैं ना भूलूंगी भक्ति गीत

भगवान महावीर की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया. विश्वभर के 108 देशों में एक साथ, एक समय इस मंत्र का मंत्रोच्चारण किया गया.
रांची. भगवान महावीर की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया. विश्वभर के 108 देशों में एक साथ, एक समय इस मंत्र का मंत्रोच्चारण किया गया. रांची में जीतो संस्था ने करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में नवकार महामंत्र दिवस मनाया. जीतो महिला शाखा की उपाध्यक्ष पायल ए जैन और जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि इस दिवस ने जैन समुदाय की एकता और प्रतिबद्धता के साथ धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय रचा है. आनेवाली पीढियों के लिए मिसाल कायम करने की शक्ति का प्रतीक बनकर आया है. जीतो महिला शाखा की अध्यक्षा सरोज पंड्या ने कहा कि हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि हमारे कार्यकाल के दौरान ऐसे अभूतपूर्व परिणामकारी कार्य और आध्यात्मिक महत्व के आयोजन की जिम्मेदारी मिली. इस अवसर पर विशाल जैन व सलोनी जैन ने मैं ना भूलूंगा मैं ना भूलूंगी… भक्ति गीत का गायन किया. सभी लोगों ने मंत्र का जाप किया. दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रदर्शन बड़े पर्दे पर किया गया. कार्यक्रम में कन्या पाठशाला डोरंडा व रतनलाल सूरजमल जैन विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए.
श्वेतांबर जैन मंदिर में नवकार मंत्र का जाप
डोरंडा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में एलइडी के माध्यम से श्वेतांबर जैन समाज व अन्य समाज ने लाइव प्रसारण के जरिए लगातार 20 मिनट तक नवकार मंत्र का जाप किया. साथ ही प्रधानमंत्री के भाषण को सुना. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा, सचिव विनय नाहटा, बलवीर जैन, अनिल कोठारी, अजय कोठारी, संजय कोठारी, राकेश कोठारी, शांतिलाल रामपुरिया, नवीन रामपुरिया, मनीष जैन, अक्षय जैन, सुशीला सेठिया, प्रभा बोथरा, सरोज जैन, प्रीति रामपुरिया, शशि कोठारी, प्रेमलता नाहटा, मदनलाल बेगानी, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा, अक्षय सेठिया, रोहित कोचर, चिराग जैन, विवेक राय सुराणा, राजेश बछावत आदि का सहयोग रहा. ………………डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




