लूट की योजना नाकाम, आर्म्स सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार

Author Ajay dayal
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर इटकी निवासी एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची. लापुंग व इटकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर इटकी निवासी एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में लापुंग निवासी आशीष उरांव, इटकी के श्रवण सिंह, सुका उरांव और चारो मिंज शामिल हैं. आरोपियों के पास से एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद की गयी है. बताया जाता है कि एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर बाइक से बेड़ो से लापुंग जा रहे हैं. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में टीम ने दोनों को पकड़ा. इनमें एक नाबालिग शामिल था. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे रात में सुनसान रास्तों पर वाहनों को रोक लूटपाट करते थे. धुर्वा इलाके में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं. उनके पास से लूट की बाइक भी मिली. पुलिस के मुताबिक आरोपी लापुंग के करमचौरा इलाके में भी लूट की योजना बना रहे थे. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हथियार इटकी थाना क्षेत्र के दो लोगों से खरीदे थे. इसके बाद पुलिस ने हथियार सप्लायर श्रवण सिंह और सुका उरांव को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद किये गये. मामले में इटकी थाना में अलग से कांड दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आशीष उरांव हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले का आरोपी है. हथियार सप्लायर श्रवण सिंह भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है.

एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद

लापुंग के करमचौरा इलाके में भी लूट की योजना बना रहे थे अपराधी

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola