आजादी की लड़ाई में टानाभगतों का योगदान अतुलनीय : डॉ देवशरण

Updated:
विज्ञापन
आजादी की लड़ाई में टानाभगतों का योगदान अतुलनीय : डॉ देवशरण

नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत गौरव स्मृति महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. अहिंसा के पुजारी बापू के साथ कदम पर कदम मिलाकर चलने वाले व देश की आजादी की लड़ाई में टानाभगत समुदाय का दास्तान अतुलनीय है. उक्त बातें सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत स्मृति स्मारक समिति निंद्रा कारीटांड़ द्वारा आयोजित नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत गौरव स्मृति महोत्सव मेला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कही. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी स्वाधीनता व जिन आंदोलनों के कारण आज पूजनीय हैं, वहीं लातेहार जिले का चंदवा की डूमारो पंचायत (इसी पंचायत से नौ स्वतंत्रता सेनानी, एक ही टानाभगत समुदाय के थे) की धरती भी गौरवान्वित होती है. स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों द्वारा स्मृति विशेष में मेला जैसे समारोह का आयोजन होना गौरव की बात तो है ही, साथ ही साथ ऐतिहासिक परंपरा व संस्कृति आनेवाली पीढ़ियों के लिए धरोहर साबित होगी. विशिष्ट अतिथियों में मैक्लुस्कीगंज केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष कमल मुंडा, भोगता समाज के उमेश सिंह भोगता, मजदूर व आदिवासी नेता रंथु उरांव, प्रदीप भगत, विद्यानन्द सिंह, रंका टानाभगत, रोहित यादव, लपरा मुखिया पुतुल देवी सहित अन्य वख्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि टानाभगतों में देश के प्रति समर्पण की भावना अनुकरणीय है. समारोह की शुरुआत टानाभगत समुदाय की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से की गयी. स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज वयोवृद्ध रंका टानाभगत ने अतिथियों संग संयुक्त रूप से फीता काटा. मौके पर सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता डुमारो मुखिया सुनीता खलखो ने की. मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मुखदेव गोप ने किया. मेला में आये खोड़हा व कपिल कुमार की सांस्कृतिक नृत्य मंडली ने आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया. समारोह को सफल बनाने में समिति के रंका टानाभगत, भैरो टानाभगत, विद्यानंद सिंह, सुशील उरांव, प्रतिमा देवी, भोला टानाभगत, सोहराई टानाभगत, शिवशंकर टानाभगत, बिरसा टानाभगत, सुरेश टानाभगत, तेतरा लोहरा, लखन मुंडा, गोकुल गोप, कार्तिक टानाभगत, कृष्णा टानाभगत, शंकर टानाभगत, चंद्रमा टानाभगत सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

नौ स्वतंत्रता सेनानी टानाभगत गौरव स्मृति महोत्सव का आयोजनB

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola