Throwball : झारखंड महिला टीम बनी उपविजेता

Updated at : 19 Aug 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Throwball : झारखंड महिला टीम बनी उपविजेता

महिला वर्ग का खिताब छत्तीसगढ़ ने जीत लिया

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची

खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब छत्तीसगढ़ ने जीत लिया. वहीं, झारखंड की टीम उपविजेता रही. झारखंड महिला टीम ने सेमीफाइनल तक अपराजित रहते हुए फाइनल में जगह बनायी, जहां उसे छत्तीसगढ़ से हार का सामना करना पड़ा. पुरुष वर्ग में हरियाणा ने खिताब जीता, जबकि छत्तीसगढ़ उपविजेता रहा. कांस्य पदक मुंबई और कर्नाटक को मिला. समापन समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएलकेएम पार्टी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मौजूद थे. भारतीय थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष रमन साहनी, राज्य संघ अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान किये. पुरुष वर्ग में सोनू (हरियाणा) और महिला वर्ग में आकांक्षा (छत्तीसगढ़) प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गये. झारखंड की प्रमिला सोरेन को इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा अनुशासन, ड्रेसअप और मार्च पास्ट श्रेणियों में क्रमशः अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की टीमों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola