ससुराल आये जीजा की हत्या साले ने दावली से मारकर की

Updated:
विज्ञापन
ससुराल आये जीजा की हत्या साले ने दावली से मारकर की

ससुराल आये जीजा गजेंद्र सिंह (50) की हत्या साले भूपेश खंडित ने दावली व पत्थर से हमला कर की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तमाड़.

थाना क्षेत्र के नीचेटोली में शुक्रवार सुबह आठ बजे अपने ससुराल आये जीजा गजेंद्र सिंह (50) की हत्या साले भूपेश खंडित ने दावली व पत्थर से हमला कर की. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम खूंटी जिले के रनिया निवासी गजेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुमंती देवी के साथ ससुराल तमाड़ के नीचेटोली आये थे. जिसके बाद साला भूपेश के साथ जमीन मामले में तीखी बहस हुई. इसके बाद खाना बनाने की बात पर भी बकझक हुई. भूपेश ने खाना बनाने के बर्तन को किसी एक कमरे में बंद कर दिया था. सुबह में उसकी छोटी बहन ने दीदी-जीजा के आने की बात कही और खाना बनाने के लिए भूपेश से बर्तन मांगे, जिसके बाद भूपेश आगबबूला हो गया और उसने दावली निकाली और घर के आंगन में बैठे गजेंद्र सिंह पर हमला कर दिया. इसके बाद पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आये लोगों पर भी उसने हमले किये. जिससे छोटी बहन शांति देवी व अन्य को भी चोटें आयी. इसके बाद भूपेश अपने को एक कमरे में बंद कर लिया. ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाकर जांच करायी और हत्या के साक्ष्य जुटाये. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. जानकारी के अनुसार आरोपी भूपेश खंडित पहले भी हाफ मर्डर केस में जेल जा चुका है.

साला और जीजा के बीच चल रहा था जमीन विवाद

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी किया हमलाB

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola