एमएस धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, कूल अंदाज में मछली पकड़ते नजर आये माही

Published by :Dipali Kumari
Published at :30 May 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni: कैप्टेन कुल महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची आ गये हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में माही मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni Viral Photo: आईपीएल 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बाहर होने के बाद कैप्टेन कुल महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची आ गये हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर माही की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में माही मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी के फार्महाउस की है, जहां वे अक्सर सुकून और फुर्सत के पल बिताते हैं.

रिटायरमेंट के मूड में नहीं हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के आईपीएल से बाहर होते ही महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी तेज हो गयी थी. हर किसी को लग रहा था कि माही अब रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे. हालांकि अब तक ऐसी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है. रिटायरमेंट की बात पर धोनी कहा है कि अगले 4-5 महीने वो देखेंगे और शरीर पर मेहनत करेंगे. इसके बाद ही वो कोई फैसले लेंगे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: रांची समेत कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश

Train Cancelled: रेल यात्री कृपया ध्यान दें, 20 जून तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग, यहां देखें पूरी लिस्ट

सुबह पियो तो दवा, शाम को बन जाती है दारू, जानिये ताड़ी से जुड़े अनोखे राज

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola