श्रद्धा व उल्लास से हुई मां सरस्वती की पूजा
Published by :DINESH PANDEY
Published at :23 Jan 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में ज्ञान, बुद्धि और विवेक की देवी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास से की गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
खलारी प्रखंड क्षेत्र में ज्ञान, बुद्धि और विवेक की देवी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा व उल्लास से की गयी. क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, टोलों और मुहल्लों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. छोटे-बड़े पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही. साईंनगर स्थित पूजा पंडाल में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा हमेशा की तरह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं एसीसी हाई स्कूल सहित अन्य सरकारी व निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विधिवत पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की. गुलजारबाग चौक की प्राकृतिक सज्जा भी हर वर्ष की तरह लोगों को आकर्षित करती रही. इसके अलावा अन्य पंडालों के निर्माण में भी आयोजकों ने अपनी-अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया. पूजा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ-साथ महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. देर शाम तक लोग पंडालों में घूम-घूमकर माता का दर्शन करते रहे और प्रसाद ग्रहण किया. संध्या समय पुनः आरती की गयी. बच्चों व किशोरों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. बसंतोत्सव के अवसर पर अनेक महिलाओं ने पीले परिधान धारण किये. श्री जानकी रमण मंदिर, चदराधौड़ा, धमधमिया, करकट्टा, मोहननगर, केडीएच, बरटोला, सुभाष नगर, चूरी कॉलोनी, चूरी होयर सहित कई स्थानों पर माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. आयोजकों के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार व रविवार को किया जायेगा. साईंनगर (लाला धौड़ा) पूजा पंडाल का उदघाटन खलारी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो ने किया. पूजा अनुष्ठान यजमान गगन तुरी, ध्रुव व बादल की उपस्थिति में पंडित विश्वजीत घोषाल ने करायी. आयोजकों ने बताया कि शनिवार दोपहर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में शिबू तुरी, कुलदीप लोहरा, किशन बहादुर, छोटन तुरी, अध्यक्ष गोलू तुरी, सत्यम, रोहित, दीपक, निखिल, सोनू, अमित, कुंदन पासवान, आदित्य, रवि, अशोक, बंटी, विकास मुंडा, कृष्णा सहित कई युवाओं व स्थानीय लोगों का सक्रिय योगदान दिया.23 खलारी 01:- एसीसी हाई स्कूल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ विद्यालय परिवार.
23 खलारी 02:- खलारी में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा.
23 खलारी 03:- गुलजारबाग में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




