Selfie Hour : एक घंटा में 2.5 लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ ली सेल्फी, रांची प्रशासन की अनूठी पहल #RanchiWithMask
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Oct 2020 8:10 PM
Ranchi With Mask, Selfie Hour: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार (22 अक्टूबर, 2020) को एक घंटा में रिकॉर्ड 2.5 लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ सेल्फी ली. पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच रांची जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित जागरूकता कार्यक्रम ‘1 घंटा 1 लाख सेल्फी’ महा अभियान चलाया गया.
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार (22 अक्टूबर, 2020) को एक घंटा में रिकॉर्ड 2.5 लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ सेल्फी ली. पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच रांची जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित जागरूकता कार्यक्रम ‘1 घंटा 1 लाख सेल्फी’ महा अभियान चलाया गया.
इस महाअभियान में रांचीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोगों ने अपने-अपने सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप्प पर सेल्फी को शेयर करते हुए एक ही अंदाज में लिखा, #RanchiWithMask.
कार्यक्रम में ‘1 घंटा में एक लाख सेल्फी’ का लक्ष्य रखा गया था, किंतु सेल्फी लेने वालों की संख्या इस लक्ष्य से बहुत आगे निकल गयी. आधिकारिक रूप में कुल सेल्फीज की संख्या 2.24 लाख रही, किंतु फेसबुक, व्हाट्सएप्प, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि में भी लगभग 30,000 सेल्फी प्राप्त हुईं.
इस प्रकार लगभग ढाई लाख से अधिक लोगों ने मास्क के साथ सेल्फी लेकर मास्क के प्रति चले अनूठे जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभायी. देश भर में यह अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम रहा. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, एसपी सिटी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी #RanchiWithMask महा अभियान में एक साथ ली सेल्फी.
सेल्फी आवर (11 से 12) के दौरान समाहरणालय परिसर में उपायुक्त रांची छवि रंजन, एसपी सिटी सौरभ सहित अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक साथ मास्क वाली सेल्फी ली और लोगों को जागरूक करने की शपथ ली.
इस अभियान में छात्रों, अभिभावकों, अध्यापकों, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, पीडीएस दुकानदारों, एएनएम, सहिया, प्रज्ञा केंद्रों आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपनी प्रखंड स्तरीय टीम सहित इस जागरूकता अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने को को लेकर उन्हें प्रेरित करने में अहम भूमिका निभायी.
अभियान की सफलता पर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सभी रांचीवासियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘#RanchiWithMask अभियान का मुख्य लक्ष्य आमजनों को मास्क के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना था, जो कि रांची के सभी नागरिकों के सहयोग से सफल रहा.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी सभी रांचीवासियों से अपील है कि त्योहार के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिल्कुल भी न जायें. साथ ही, समय-समय पर हाथ जरूर धोते रहें. सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने का हर संभव प्रयास करें.’
Also Read: Coronavirus Vaccine: झारखंड में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू, हेल्थ वर्कर्स का बनेगा डेटाबेस
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










