ePaper

Coronavirus Vaccine: झारखंड में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू, हेल्थ वर्कर्स का बनेगा डेटाबेस

Updated at : 22 Oct 2020 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine: झारखंड में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू, हेल्थ वर्कर्स का बनेगा डेटाबेस

Coronavirus Vaccine, Corona Vaccination, Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी लोगों तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने की घोषणा के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी इसकी तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी लोगों तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने की घोषणा के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. गुरुवार (22 अक्टूबर, 2020) को राजधानी रांची में उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जायेगा.

रांची समाहरणालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने होटल एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के प्रतिनिधियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में डाॅक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिये.

उन्होंने बताया कि डेटाबेस तैयार करने के लेकर केंद्र सरकार द्वारा प्रोटोकाॅल जारी किया गया है. इसके लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (सीवीबीएमएस) बनाया गया है. दिये गये लिंक से डेटा कलेक्शन टेंपलेट डाउनलोड कर सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डाॅक्टर्स एवं स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस अपलोड करना है.

Also Read: झारखंड के गांव में पहुंचा कब्र खोदकर मुर्दे का मांस खाने वाला जंगली जानवर ‘बिज्जू’, देखिए Exclusive Pics

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डाॅक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस तैयार करने मेें पूरी ईमानदारी बरतें. अस्पताल के प्यून से लेकर डाॅक्टर तक का डेटाबेस तैयार करें. बैठक के दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से हाॅस्पिटल एसोसिएशन और आइएमए के प्रतिनिधियों को डेटाबेस अपलोड करने से संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी.

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में रांची के अपर जिला दंडाधिकारी, रांची एवं बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी, रांची के सिविल सर्जन, हाॅस्पिटल एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड की राजधानी रांची में 2000 से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस हैं, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है. प्रदेश में सिर्फ 6,206 कोरोना के एक्टिव केस रह गये हैं, जिसमें 2,147 सिर्फ रांची में हैं.

Also Read: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को हाइकोर्ट का नोटिस, विधायक आवास आवंटन में ‘भेदभाव’ का लगा है आरोप

राजधानी में कोरोना से अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है. इसलिए रांची में वैक्सीनेशन की सख्त जरूरत है. इसके बाद सबसे बुरा हाल पूर्वी सिंहभूम का है. यहां 1,339 एक्टिव केस हैं और सबसे ज्यादा 326 लोगों की मौत यहीं हुई है. रांची में 24 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, तो पूर्वी सिंहभूम में यह आंकड़ा 16 हजार के करीब पहुंच गया है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola