मानसून सत्र के दौरान फिर गरमाया सरना धर्म कोड का मुद्दा, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने बुलंद की आवाज

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Jul 2024 1:31 PM

विज्ञापन

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड की मांग की है. वे मॉनसून सत्र के दौरान सरना धर्म कोड लागू करने का मुद्दा उठाया है.

विज्ञापन

रांची : नई दिल्ली के संसद भवन में सोमवार को मानसून सत्र चल रहा है. इस दौरान एक फिर सदन के बाहर सरना धर्म कोड का मुद्दा गरमा गया है. लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने अविलंब सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की है. वह अपने एक तख्ता लिये हुए हैं, जिसमें जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की बात कही गयी है. वह इससे पहले भी पार्लियामेंट के विशेष सत्र में भी सरना धर्म कोड की मांग उठा चुके हैं.

सांसद सुखदेव भगत ने उठाया सरना धर्म कोड का मुद्दा

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुखदेव भगत ने सरना धर्म कोड का मुद्दा उठाया. वे अपने साथ एक तख्ते लेकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरना धर्म कोड की मांग करते हुए अविलंब इसे लागू करने की मांग की थी. उन्होंने अपने तख्ते में जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की बात लिखी थी. उनके हाथ में एक दूसरा तख्ता भी था. जिसमें लिखा था ”आदिवासी प्रकृति पुजारी है. इनकी आस्था, परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए सरना धर्म जनगणना में शामिल करो”. ”जंगल में शेर और बाघ की पहचान हो सकती है तो आदिवासियों की धार्मिक पहचान क्यों नहीं”, जैसे बातें लिखी गयी थीं.

लोकसभा चुनाव के दौरान ही किया था वादा

बता दें कि सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही जीतने के बाद सबसे पहले सरना धर्म कोड के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही थी. उन्होंने ठीक वैसा ही किया. जीतने के बाद उन्होंने संसद के विशेष सत्र के दौरान सरना धर्म कोड लागू करने की मांग उठायी. लोहरदगा के इस सांसद ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में मां सरना के नाम से शपथ ली थी. तब उनकी ये बात चर्चा का विषय बनी हुई थी.

Also Read: Lohardaga Lok Sabha Election Result 2024: लोहरदगा से सुखदेव भगत ने बीजेपी के समीर उरांव को हराया, 139138 वोटों से की जीत दर्ज

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola